: श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन सुनाई गई मां देवी भगवती की कथा
Admin
Tue, Feb 20, 2024
श्रीमद् भागवत कथा का भक्त ले रहे आनंद
बहराइच। चित्तौरा झील के निकट स्थित प्रसिद्ध बेरिया समय माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन माँ भगवती की कथा सुनाई गई। कथावाचक पंडित बैद्यनाथ त्रिपाठी महाराज श्यामपुर नदौना द्वारा भक्तों को कथा सुनाते हुए देवी भगवती की महिमा बताई गई। उन्होंने कहा कि मां भगवती की महिमा अपरंपार है जो भी इसके भक्त हैं उन्हें कभी कष्ट नहीं होता है। भक्तों के सारे कष्ट माता दूर कर देती हैं। पापों से मुक्ति मिल जाती है। प्राण त्यागने के बाद मनुष्य भवसागर पार हो जाता है। अपनी कथा के दौरान उन्होंने बीज मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि देवी को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली मंत्र बीज मंत्र है इसके जप से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। किसी तरह के विकार मन में उत्पन्न नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सकारात्मक मन से एकाग्रता के साथ मंत्र का जप किया जाए तो मनुष्य का शरीर ऊर्जा से भर जाता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि यह मंत्र सभी देवी देवताओं को समर्पित है। इस मंत्र में सभी की शक्तियां निहित हैं। कथा के दौरान उन्होंने कई विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन कर भक्तों को कथा के रस्वादन से ओत प्रोत कर दिया। गौररतलब हो कि बेरिया स्थित समय माता मंदिर पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। विकास खंड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत गोकुलपुर के प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह उर्फ अप्पू सिंह कथा के मुख्य यजमान हैं। कथा के छठवें दिन सोमवार को भी भारी संख्या में भक्तों ने भागवत कथा का आनंद लिया। इस दौरान भक्तों में चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह, राजेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान विमला देवी, आनंद सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, अनीता सिंह, सुचिता सिंह, मुरली महाराज, गगन सिंह, हर्षित सिंह, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, रेनू सिंह, रोली सिंह, प्रियंका सिंह समेत तमाम अन्य श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे। कथा के अंत में आरती व प्रसाद वितरण के साथ छठवें दिन की भागवत कथा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन