ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो घायल, चार गिरफ्तार : चोरी के जेवरात, नकदी, दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 6, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित कोतवाली रुपईडीहा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रूपईडीहा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए है। चोरों के पास से चोरी के जेवरात और नकदी भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोदरैला व नौव्वागांव में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी फिर से चोरी की योजना बनाकर लखैया रोड, ग्राम सहाबा की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद सामने से आती हुई एक ईको वैन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायर किया। जिसमें दो बदमाश मुनौव्वर खान पुत्र ईदा निवासी सिसैया खुर्द, थाना धौरहरा जनपद खीरी एवं जोखेलाल उर्फ चोखे पुत्र रामदत्त निवासी दामो बेहड़, थाना ईसानगर जनपद खीरी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से दोनों घायल बदमाशों के साथ दो अन्य अपराधियों छोटेलाल उर्फ छोटन पुत्र सकुई निवासी सिंघोड़ा, थाना ईसानगर जनपद खीरी तथा मोहम्मद बाबू पुत्र मोसद्दीन निवासी सिसैया, थाना धौरहरा जनपद खीरी (वैन चालक) को भी दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, करीब 45 हजार रुपये नकद, चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवरात खरीदने वाले विजय सोनी पुत्र महेश कुमार सोनी निवासी शिवपुर बाजार थाना खैरीघाट को ग्राम लखमईया के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें