दो चोर गिरफ्तार : चोरी का माल बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Nov 2, 2025
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा थाने की पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। रूपईडीहा थाने पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित प्रकरण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त ग्राम सहजरामपुरवा से रामपुरवा जाने वाली सड़क के पास एक बगीचे में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेश उर्फ खजुहा पुत्र बहोरी निवासी ग्राम सहजरामपुरवा दा. सोरहिया, थाना रूपईडीहा व शिवकुमार सोनकर उर्फ लिल्ला पुत्र गोपाल सोनकर, निवासी बक्शीगांव, दा. माधवपुर निदौना, थाना रूपईडीहा के रूप में हुई है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय सदर के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन