: चोरी गया डीजे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Admin
Wed, Jul 17, 2024बहराइच। पयागपुर पुलिस द्वारा चोरी गए डीजे को बरामद कर एक आरोपी चोर को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त बबलू उर्फ सत्य प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी रमवापुर सतपेड़िया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की डीजे मशीन बरामद की गई है।
बालिका के अपहरणकर्ता को पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा मासूम बच्ची का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक तीन वर्षीय बालिका का अपहरण किया जा रहा था। जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा उसे दौडा़कर पकड़ लिया गया था तथा पुलिस को सौंप दिया गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त नरेश कहार पुत्र परवाने निवासी मोहरना थाना देहात कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
तेंदुए ने हमला कर तीन को किया घायल
बहराइच। बाग में आराम कर रहे तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। हालांकि तीनों बाल-बाल बच गए। घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। घटना थाना मटेरा अन्तर्गत शंकरपुर मदारगढ़ी की है। जहां बुधवार लगभग ढाई बजे रिंकू सिंह, मोनू सिंह व अन्नू सिंह निवासी निहालपुरवा पर तेदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह तीनों ने तेंदुए से संघर्ष कर किसी तरह जान बचाई। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर वन विभाग के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया व घायलों का हालचाल जाना।
सेंध लगाकर लाखों की चोरी
बहराइच। चोरों ने सेंध लगाकर एक घर से नगदी समेत हजारों के जेवर पार कर दिए। घटना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत पकरा देवरिया की है। जहां निवासी बुधराम पुत्र राम आधार के घर में चोरों ने बीती रात्रि सेंध लगाकर लगभग 31 हजार रूपये के सोने, चांदी के जेवरात, कपड़े व बर्तन उठा ले गए। सुबह जब परिजन जगे तो सेंध लगा देख हड़कम्प मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
सरयू में डूबी बालिका का शव दूसरे दिन उतराता मिला
बहराइच। सरयू नदी में अपने सहेलियों के साथ नहाते समय एक किशोरी का शव बुधवार दूसरे दिन नदी में उतराता पाया गया। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि थाना खैरीघाट अन्तर्गत बेला मकन निवासिनी अर्चना यादव पुत्री महेश्वर यादव 15 वर्ष अपने पड़ोस के पूजा, लक्ष्मी व प्रीती के साथ मंगलवार को धान का खेत देखने गई थी। जिसके बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में लौटते समय सरयू नदी में सभी नहाने लगी। नहाते समय सभी डूब रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने प्रीती, पूजा व लक्ष्मी को डूबने से बचा लिया। जबकि अर्चना नदी में डूब गई थी। जिसका शव दूसरे दिन बुधवार सुबह नदी में उतराता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन