ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एक दिन की थाना प्रभारी बनी छात्रा दिव्यांशी : थाना प्रभारी छात्रा दिव्यांशी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 26, 2025

कैसरगंज, बहराइच। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कैसरगंज विजेंद्र मिश्रा के संयोजन में पुलिस विभाग द्वारा स्थानीय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति के बारे में बताया गया की वर्तमान 1647 थानों में महिला की सुरक्षा सहयोग एवं संरक्षण हेतु समर्पित मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। विद्यालय परिसर के कार्यक्रम के बाद महिला आरक्षियों द्वारा चयनित विज्ञान वर्ग कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी सिंह को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी वाहन से स्थानीय थाना कैसरगंज ले जाया गया। जहां उसे एक दिन का थाना प्रभारी का कार्यभार दिया गया। इसके उपरांत थाना प्रभारी बनी छात्रा ने आए हुए फरियादियों की समस्या सुन उन्हें सुझाव देते हुए निस्तारित किया। उक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक बाबूलाल विश्वकर्मा, आरक्षी सूर्यकांत पांडे, महिला सिपाही गायत्री शुक्ला, दीपिका त्रिवेदी, आरती यादव, पप्पी चौधरी आदि पुलिसकर्मी, हुकुम सिंह सिंह इंटर कॉलेज महिला शिक्षिका डॉ. शकुंलता सिंह, डा.बबीता रानी श्रीवास्तव, विन्दू, रीता सिंह, वंदना, शिखा सिंह आदि सहित छात्राएं उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें