ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

206 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई : एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 21, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा बलईगाँव में एक विशेष निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. सुरेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी (आयुष्मान) सीएचसी मोतीपुर, मिहींपुरवा, डा.सुचिता वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी बलईगाँव के सहयोग से 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा की चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं प्रदान की। शिविर के दौरान कुल 206 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें 27 बच्चे, 52 महिलाएं और 127 पुरुष शामिल थे। सभी उपस्थित लोगों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का यह प्रयास न केवल ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने का एक सफल उदाहरण था, बल्कि यह सुरक्षा बल की उनके भलाई के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस आयोजन ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और चिकित्सा सेवाओं की महत्ता को उजागर किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें