ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एसएसबी महानिदेशक ने किया रुपईडीहा बार्डर पोस्ट का दौरा

सीमा पर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
महानिदेशक ने जवानों का किया उत्साहवर्धन
रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमृत प्रसाद मोहन, भा.पु.से. ने 59वीं और 42वीं बटालियन के साथ-साथ रुपईडीहा बार्डर पोस्ट का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जवानों का हौसला बढ़ाना और सीमाओं पर सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण करना था। मंगलवार को अमृत प्रसाद मोहन ने 59वीं और 42वीं बटालियन का दौरा किया। उन्होंने बटालियन के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की और उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सीमाओं की सुरक्षा में योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बटालियन की आपरेशनल तैयारियों, संसाधनों और जवानों द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सजगता और समर्पण देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रुपईडीहा बार्डर पोस्ट पर जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए श्री मोहन ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल न केवल सीमाओं की रक्षा में बल्कि स्थानीय समाज की सेवा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने और देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा दी। बटालियन और बार्डर पोस्ट के अधिकारियों और जवानों ने महानिदेशक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने कार्यों की जानकारी दी। महानिदेशक का यह दौरा जवानों के लिए उत्साहवर्धक रहा और उनके मनोबल को और मजबूत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें