: एसएसबी कमान्डेंट ने दिलाई पंच प्राण की शपथ
Admin
Sat, Aug 12, 2023
“मेरी माटी मेरा देश” थीम के तहत हुआ शपथ ग्रहण
बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के अधीनस्थ ‘सी’ समवाय मुर्तिहा के कार्य क्षेत्र में शनिवार को ग्राम मुर्तिहा, पटाव व सलारपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में किया गया। आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान श्री प्रसाद गौतम के साथ स्थानीय जनता व सीमा चौकी मुर्तिहा तथा सलारपुर के जवान मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए “मेरी माटी मेरा देश” थीम के तहत शपथ ग्रहण समारोह को सार्थक बनाते हुए समवाय कमांडर समस्त अधीनस्थ अधिकारी, बल कार्मिको एवं ग्रामीणों के द्वारा अपने हाथ समीपस्थ गावों की मिट्टी लेकर 59वी सहायक कमान्डेंट रमेश चन्द्र द्वारा पंच प्राण की शपथ दिलाई गई। जिसमे विकसित भारत के निर्माण देश की एकजुटता व अखंडता तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों को शत-शत नमन किया गया। शपथ ग्रहण करने के पश्चात हाथ में ली गयी मिट्टी को मिट्टी के कलश में डाला गया जो कि राजधानी नई दिल्ली तक भेजने के लिए व्लाक मिहीपुरवा पहुचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट रमेश चन्द्र, निरीक्षक सामान्य सुग्रीव प्रसाद एवं ग्राम पंचायत मुर्तिहा के ग्राम प्रधान श्री प्रसाद गौतम तथा 59वीं वाहिनी के अन्य बलकर्मी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन