ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

नेपाल से फरार कैदी रूपईडीहा चेकपोस्ट से गिरफ्तार : एसएसबी ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 26, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र देश नेपाल में हाल ही में हुए बड़े आंदोलन और सत्ता परिवर्तन के दौरान राजधानी काठमांडू की जेल तोड़कर करीब 1500 कैदी फरार हो गए थे। इनमें से कई फरार कैदी अब तक भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दौरान पकड़े जा चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग अभियान के दौरान एक फरार कैदी को भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा चेकपोस्ट पर गिरफ्तार किया। सहायक कमांडेंट अभिषेक एवं निरीक्षक ऋतुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिलीप खनाल पुत्र ऋषि खनाल, आयु लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि वह स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने के कारण पहले नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और काठमांडू जेल में सजा काट रहा था। आंदोलन के दौरान जेल तोड़कर फरार होने के बाद वह भारत में प्रवेश करने की फिराक में था। मगर सीमा पर सख्त चेकिंग के चलते एसएसबी ने उसे दबोच लिया। बाद में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे नेपाल पुलिस एवं नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें