ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: एसएसबी व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कराया सुरक्षा का एहसास

आचार संहिता का पालन कराने को प्रशासन कटिबद्ध
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ब्लाक नवाबगंज के कस्बा रूपईडीहा व बाबागंज में एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। आगामी अप्रैल माह मे होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता के अनुपालन कराये जाने व आने वाले ईद त्यौहार को लेकर एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवानों व सीमावर्ती थाना रूपईडीहा उप निरीक्षक जितेश सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा कस्बा रूपईडीहा व बाबागंज में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से आचार संहिता का पालन करने, आसन्न त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर एसएसबी कंपनी कमांडर परमात्मा सिंह ने बताया कि प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने को कटिबद्ध है। हम लोग चप्पे चप्पे पर अपनी नजर रखे हुए हैं। कहीं भी अराजक तत्व या अराजकता फैलाने वाले अगर नजर में आते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कंपनी कमांडर परमात्मा सिंह, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, हवलदार लाल सिंह, कैलाश चौहान, सिपाही सत्येंद्र यादव, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें