ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन : खेल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 10, 2025

बहराइच। फखरपुर ब्लाक अंतर्गत अरई कला स्थित बालार्क ऋषि महाविद्यालय में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद करण भूषण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सभी को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए। खेलों में यदि हम सभी की जागरूकता रहती है तो खेलों के जरिए ही हम अपने स्वास्थ्य को भी सही रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है जिससे नौजवान बाहर निकले और खेल के लिए समर्पित हों। खेलो से शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है और यही हम सबका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चो के बीच मे जाए और उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित करें। हुजूरपुर व फखरपुर ब्लॉक के बच्चों के लिए सांसद खेल प्रतियोगिता का ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों स्थानीय बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें जीते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और जो कुछ कारण से जीत नहीं पाए उनको आगे और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख फखरपुर प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, गौरव वर्मा, राजन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह, अखंड प्रताप शाही, दीपक सिंह विशेन सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें