एसपी ने ली परेड की सलामी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश : अनुशासन एवं प्रशिक्षण के स्तर की विशेष रूप से की समीक्षा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 27, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित जेटीसी रिक्रूट आरक्षियों, पुलिस लाइन एवं विभिन्न शाखाओं के पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया। जेटीसी रिक्रूट आरक्षियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं प्रशिक्षण के स्तर की विशेष रूप से समीक्षा की गई तथा उनके प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, परेड मूवमेंट व कर्तव्य निष्ठा को और अधिक सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने एवं जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता हेतु टोलीवार दौड़ एवं ड्रिल कराई गई। परेड उपरान्त पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं, परिवहन शाखा, भवनों, मेस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन