ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों की शिकायत प्रोबेशन विभाग पर बेअसर : खास अभ्यर्थियों का कराया गया साक्षात्कार

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। प्रोबेशन विभाग में आउटसोर्सिंग पर निकाली गई भर्तियों में अभ्यर्थियों के फर्जीवाड़ा के आरोपो व विरोध के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा बीते 24 जुलाई को अपने खास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करवा दिया गया। फर्जीवाड़ा व धांधली की शिकायत साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की थी। बावजूद इसके अभ्यर्थियों की शिकायत का कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि उनकी शिकायत पर जांच न हुई तो कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर अनशन शुरू कर दिया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा आउटसोर्सिंग के तहत सुपरवाइजर, सोशल वर्कर व मल्टीटास्किंग स्टाफ पदो ंके लिए दो बार भर्तियां निकाली गई थी। दो बार तारीखें भी बढ़ाई गई। जिसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी व सम्बन्धित एनजीओ द्वारा अपने खास लोगों को बुलाकर दिखावे के लिए साक्षात्कार करवा दिया गया। अब इन्हीं लोगों को सेटिंग के चलते नियुक्ति दे दी जायेगी। ज्ञातव्य हो कि फर्जीवाड़े की शिकायत साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की थी। बावजूद इसके अभ्यर्थियों की शिकायत का कोई असर विभाग पर नहीं पड़ा। बीते 24 जुलाई को विकास भवन में साक्षात्कार की रस्म पूरी कर ली गई। मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारीय साक्षात्कार को रैण्डमाइजेशन के नियमानुसार बता रहे है। पर उनके दावें कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें