ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित : एसपी ने उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 31, 2025

बहराइच। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी पयागपुर रमेश चन्द्र पाण्डेय सहित कुल 06 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप क्षेत्राधिकारी पयागपुर रमेश चन्द्र पाण्डेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न साथ ही श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त उ.नि.कैलाश प्रसाद, उ.नि.प्रह्लाद प्रसाद, उ.नि.वशिष्ठ यादव, मु.आ. चालक पहलवान सिंह, मु.आ.सुरेन्द्र प्रधान को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारीगण के परिजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें