ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एसपी ने ली परेड की सलामी

बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला’ द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन में मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी द्वारा बैरको का निरीक्षण कर, बैरको व शौचालयो की साफ सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, डायल-112 व यातायात शाखा का निरीक्षण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में बेहतर साफ सफाई, गुणवत्तापरक निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण, मरम्मत कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्तापरक, तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/पयागपुर हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसपी ने मेला स्थल दरगाह शरीफ का किया निरीक्षण
बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला’ द्वारा आगामी दरगाह शरीफ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। मेले मे शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत महत्त्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंट्स, पार्किंग स्थल, मेले में होने वाली भीड़ के अनुसार पुलिस बल की आवश्यकताओं आदि बिन्दुओं पर वार्ता कर प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें