ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए कराया गया टोलीवार ड्रिल : एसपी ने ली परेड की सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 28, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों सहित प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षीगण सम्मिलित हुए। एसपी द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, आरटीसी, आदर्श मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। आरटीसी बैरक, मेस, आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से आदेश-निर्देश प्रदान किया गया। पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह सहित प्रभारी आरटीसी आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें