ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण को करें हरा भरा : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी ने किया वृहद स्तर पर पौधरोपण

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 5, 2025

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया तथा मौजूद अधिकारी, कर्मचारीगण को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलायी गयी। जनपद के समस्त थानों पर भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया गया। जिसके तहत समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों द्वारा थाना परिसर व आसपास विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार वृक्षों को रोपित किया गया। एसपी द्वारा समस्त प्राणी जगत के जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में संदेश देते हुए समस्त पुलिस कर्मचारियों के साथ आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने लिए प्रेरित किया गया कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं, अतः न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स राज सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें