दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 36 पुलिसकर्मी इधर से उधर : एसपी ने किया बड़ा फेर बदल
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 11, 2026
बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने दो थाना प्रभारियों, 21 उप निरीक्षक, 7 मुख्य आरक्षी और 8 आरक्षियों समेत कुल 38 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी द्वारा हुजूरपुर में विपिन कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कैसरगंज की जिम्मेदारी राजकुमार पांडे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन