ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गई : एसपी ने फीता काटकर किया नवीनीकृत प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, May 29, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर स्थित नवीनीकृत प्रभारी निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसका मुख्य उद्ददेश्य क्षेत्र की आमजनता जो अपनी समस्याओं को लेकर थाना कोतवाली नगर आती है उनकी समस्याओं को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा ससम्मान सुना जा सके। यह आमजन से संवाद कर विश्वास स्थापित करने का उचित माध्यम है। उद्घाटन के उपरान्त आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई तथा आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये त्यौहार को सकुशल व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें