ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सपा विधान सभा अध्यक्ष ने वर्षों पुरानी कब्रिस्तान की भूमि पर किया अवैध कब्जा

बहराइच। सपा विधान सभा अध्यक्ष ने वर्षों पुरानी कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। ग्राम सभा बैराकाजी तहसील कैसरगंज जनपद बहराइच की भूमि जो सन 1983 से सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान/अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ बोर्ड के नाम कागजात में दर्ज है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। उक्त भूमि पर ग्राम के ही सपा विधान सभा अध्यक्ष शफीउल्ला आदि ने अवैध कब्जा कर उसमें लगे हुए लाखों रूपयों के पेड़ों को कटवाकर पूरा कब्रिस्तान अपने कब्जे में ले रखा है साथ ही उक्त भूमि पर इनके द्वारा नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर व बर्फ की फैक्ट्री का संचालन भी किया जा रहा है। ग्रामीणों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि उक्त भूमि पर इनका कोई सरोकार नही है भूमि का उपयोग हम सभी अपने जनाजे की नमाज अदा करने एवं मिट्टी देने का उपयोग करते चले आ रहे हैं। वर्तमान मंे इनके द्वारा हमारे जनाजे की नमाज व मिट्टी आदि पर रोक लगा दी गई है और अपनी पहुंच के बल पर इनके द्वारा पेंड़ों को काटा जा रहा है। बांस का टट्टर आदि लगाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिससे हम ग्रामीणों मे ंरोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई पर कोई सुनवाई नही की गयी। जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। हम लोग मीडिया के माध्यम से इस अवैध कब्जे व इनके द्वारा की जा रही लूट को शासन व प्रशासन के समक्ष रखकर कब्रिस्तान आदि की भूमि को इनसे मुक्त कराना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें