ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

करंट लगने से मां-बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम : करंट से पंखे में चिपक गया था बेटा, छुड़ाने के दौरान मां की भी चपेट में आने से हुई मौत

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 20, 2025

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र इलाके में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कला गांव में भीषण गर्मी होने के चलते 11 वर्षीय इस्लाम अली ने घर में रखें फर्राटा पंखे को जैसे ही चलाया और करंट की चपेट में आकर उसी में चिपक गया। घर के बाहर बैठी मां आलम आरा ने जब काफी देर तक बेटा बाहर नहीं आया तो वह खुद ही अंदर चली गई। जैसे ही उन्होंने बेटे इस्लाम अली को पंखे से चिपका देखा तो खुद ही बचाने दौड़ पड़ी जिससे वह भी चपेट में आने से उसी में चिपक गई और मां-बेटे की मौत हो गई। मृतका के भाई साबिर अली ने बताया कि उनकी बहन के पति जिब्राइल जो पंजाब के पठानकोट में ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं अगर वह होते तो शायद बहन और भांजे की जान बच जाती। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थानाध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें