ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एकल विद्यालय की बहनों ने बीडीओ व पुलिसकर्मियों को बांधी राखी : एसओ ने सभी बहनों के सुरक्षा का दिया अश्वासन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 8, 2025

फखरपुर, बहराइच। रक्षाबंधन के त्योहार के एक दिन पूर्व शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय व थाना फखरपुर में एकल विद्यालय की बहने व महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी व पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय की संच प्रमुख आरती पाल के साथ अन्य महिलाएं ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह व अन्य कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने थाने मे सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें उपहार भेट किए। एकल विद्यालय की आचार्य ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी घर-परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, ताकि हम आराम से अपने त्योहार मना सकें। बीडीओ ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्र संस्कृति, समाज, पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। एसओ मिथलेश राय ने सभी बहनों के सुरक्षा का अश्वासन दिया। इस मौके पर एकल सचं प्रभारी पेशकार यादव, अध्यक्ष अजय चौधरी, रामसेवक वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें