ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एसएसबी ने 47 बोरी खाद व 04 साईकिले बरामद की : तस्कर साइकिल व खाद मौके से छोड़कर भागे

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 4, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। ससशस्त्र सीमा बल नानपारा के निरीक्षक देश राज के नेतृत्व में सीमा चौकी लौकाही से गश्ती दल ने मंगलवार को सीमा स्तंभ संख्या 667 के निकट संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। गश्त के दौरान 04 साईकिल सवारों को भारत से नेपाल की ओर सामान ले जाते देखा गया। गश्ती दल को देखकर तस्कर साईकल और सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचकर सशस्त्र सीमा बल के गश्ती दल ने 47 बोरी यूरिया खाद और 04 साईकिल बरामद कीं। जब्त किए गए खाद व साइकिलो को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद कस्टम कार्यालय मिहीपुरवा को सूचित किया गया। कस्टम कार्यालय मिहिपुरवा की टीम द्वारा जब्त की गई खाद को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें