ब्रेकिंग

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

ठेकेदार की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी

Ad

: पांच सौ ग्राम चरस के साथ तस्कर धराया

बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमन्त कुमार गौड के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को कृषि विज्ञान केन्द्र के पास से गिरफ्तार किया। पकड़़े गए तस्कर की पहचान राधेश्याम उर्फ प्रधान पुत्र सुकई निवासी ग्राम टेपरी बरूही थाना खैरीघाट के रूप में की गई। गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध थाना कोतवाली नानपारा में मुअसं.573/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध थाना खैरीघाट व मोतीपुर में हत्या के प्रयास, चोरी व आयुध अधिनियम के करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी राजा बाजार सुनील सिंह, हे.का.राजेन्द्र मोदनवाल, का.संजीव यादव थाना कोतवाली नानपारा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें