ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 157 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया तस्कर

पकड़ी गई स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर को 157 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक स्मैक तस्कर को पानी टंकी रेलवे स्टेशन रूपईडीहा के पास से धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर के पास से 157 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। तस्कर की पहचान वाजिद अली पुत्र गुलाम कुरैशी निवासी मुनीरगंज छोटी मस्जिद थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। जिसके सम्बन्ध मे थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 246/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, हे.का. अभिषेकधर द्विवेदी, का. प्रमोद कुमार, एसएसबी के सहायक कमानडेन्ट वासुकी पाण्डेय, निरीक्षक भास्कर कुमार, का.मनीष पाण्डेय, का. राजू कुमार राम, का. मनोहर कुमार सिहं शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें