ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: पांच सेंड बोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए सांपों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों बताई जा रही
बहराइच। ककरहा रेंज में शनिवार को गश्त के दौरान वनकर्मियों ने एक तस्कर को पांच रेड सेंडबोआ सांप के साथ गिरफ्तार किया है। सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रूपए है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ आकाशदीप वधावन के निर्देश पर शनिवार को ककरहा रेंज के वन कर्मियों द्वारा जंगल में गश्त की जा रही थी। वन क्षेत्राधिकारी डी.पी.कनौजिया, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकुमार प्रथम, राम कुमार द्वितीय, वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक संतोष कुमार और रमेश कुमार की टीम रेंज के उर्रा बीट में पहुंची। टीम ने जंगल से एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास बैग में पांच रेड सेंड बोआ (दोमुहा) सांप बरामद हुआ। जिस पर उसे हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। डीएफओ ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि बैग, प्लास्टिक झोला और 250 रुपए को सीज कर दिया गया है। तस्कर की पहचान रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर करिंगा निवासी बाबू पुत्र मुनीम के रूप में हुई है। डीएफओ ने बताया कि सेंड बोआ सांप काफी कीमती होता है। इसकी डिमांड विदेशों में अधिक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें