ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 37 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। एसएसबी व थाना रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 37 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। शनिवार समय लगभग 1130 बजे उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी रुपईडीहा और पुलिस के साथ नियमित संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 651/3 से 1 किमी. भारत की तरफ एसबीआई बैंक रुपईडीहा के पास एक अंजान व्यक्ति की बाइक को संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान इकलाख अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ब्लॉक नंबर 14 मकान नंबर 161 गुल्लाबीर कॉलोनी थाना दरगाह शरीफ के रूप में की गई। गश्ती दल के द्वारा गहन पूछताछ किया गया उस दौरान संभावित अभियुक्त ने कबूल करते हुए बताया कि मेरे पास 37 ग्राम स्मैक हैं जो भारत में किसी अंजान व्यक्ति से कम दाम में खरीद कर नेपाल में छोटी-छोटी मात्रा में विक्री कर अधिक पैसे कमाने के लालच में ले कर जा रहा हूँ। गश्ती दल द्वारा बरामद 37 ग्राम स्मैक, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी 40 एयू 7121 व अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा के सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) एल लोकेंद्र सिंह, आरक्षी (सामान्य) अभिषेक कुमार, मनीष पांडे, तथा मोहम्मद आफताब आलम एवं पुलिस के उप निरीक्षक विजय कुमार, मु.आरक्षी (सामान्य) अभिषेक धर द्विवेदी, आरक्षी धर्मनाथ साहनी मुख्य रूप से गश्ती दल में शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें