ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 120 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूपईडीहा, बहराइच। एसएसबी व थाना रूपईडीहा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर को 120 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। जिसे वह भारत से नेपाल ले जा रहा था। कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी रुपईडीहा व थाना रूपईडीहा पुलिस के साथ नियमित संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 651/04 से 100 मी. भारत की तरफ एक अंजान व्यक्ति भारत से नेपाल की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। जिसे संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मो.सलीम पुत्र मो.सलाम निवासी-93 (2) काजीपुर, फतेपुर, जनपद-बाराबंकी बताया। संयुक्त गश्त के द्वारा गहन पूछताछ के दौरान युवक ने डरते हुए बताया कि मेरे पास 120 ग्राम स्मैक है। यह स्मैक बाराबंकी से किसी अंजान व्यक्ति से प्राप्त किया है। जिसको नेपाल में छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री कर अधिक पैसा कमाने के लिए लेकर जा रहा हूं। अभियुक्त सलीम ने बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए यह काम करता हैं। वह फिलहाल रुपइडीहा के घसियारन टोला में अपने मामा के घर पर रह रहा था। अभियुक्त के पास से 120 ग्राम स्मैक व एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) बिप्लव कुमार घोश, मु.आरक्षी (सामान्य) सैयद मुर्तुजा, आरक्षी (सामान्य) थोरट प्रशांत, मनीष पाण्डेय, मनोहर कुमार सिंह, सुमंत गोश्वामी व रूपईडीहा थाना के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, आरक्षी धर्मनाथ सैनी, रामवीर चौहान, संदीप चौहान मुख्य रूप से गश्ती दल में शमिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें