ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

एसएसबी ने नेपाल सीमा से 17 बोरी खाद व 3 साइकिलें जब्त की : तस्कर खाद की बोरियां व साइकिल छोड़कर हुए फरार

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 30, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिशों पर शिकंजा कसते हुए सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी, नानपारा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक कमल शाह के नेतृत्व में सीमा चौकी बलईगांव से गश्त कर रही एसएसबी टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 676 के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। गश्ती के दौरान तीन साइकिल सवारों को भारत से नेपाल की ओर खाद ले जाते हुए देखा गया। एसएसबी दल को देखकर तस्कर साइकिल और खाद की बोरियाँ छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर गश्ती दल ने 17 बोरी खाद और 3 साइकिलों को बरामद किया। जब्त किए गए खाद की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर जिला कृषि अधिकारी, बहराइच को सूचित किया गया। जिला कृषि विभाग की टीम ने बरामद खाद को विधिक प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें