ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

भरथापुर नाव हादसे में लापता 8 लोगों में दो के शव बरामद : छह अब भी लापता

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 2, 2025

बिछिया, बहराइच। भरथापुर नाव हादसे में रविवार पांचवे दिन रेस्क्यू टीम ने दो शवों को बरामद किया। पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर जिले के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी में लापता भरथापुर निवासी 50 वर्षीय शिवनंदन पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ। जिसे एनडीआरएफ की टीम घाघरा बैराज पर पहुचाया। जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं लापता लोगों में एक महिला का शव घाघरा नदी के किनारे लखीमपुर अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना लोगों ने पढुआ थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने शिनाख्त करने पर पता चला है कि शव लापता भरथापुर निवासी महिला 28 वर्षीय सुमन पत्नी प्रमोद की बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें