ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सिलौटा व बौण्डी में सम्पन्न हुआ बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों का मेगा मॉक : सायरन की आवाज से गूंज उठा सिलौटा रामघाट

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 26, 2025

बौण्डी, बहराइच। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किये जाने के उद्देश्य से तहसील महसी के ग्राम बौंडी स्थित सिलौटा के रामघाट पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, तहसील कैसरगंज के ग्राम तप्पेसिपाह स्थित घाघराघाट पर अति. मजिस्ट्रेट प्रथम राम दयाल तथा तहसील नानपारा के ग्राम बौण्डी में उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मेगा मॉक ड़िªल का आयोजन कर जिला प्रशासन द्वारा अपनी तैयारियों को परखा गया। ग्राम सिलौटा में आयोजित मॉक ड्रिल की पटकथा के अनुसार घटना स्थल सिलौटा रामघाट पर घाघरा नदी में एक नाव पलट जाती है। नाव में सवार सभी लोग डूबने लगते हैं और खुद को बचाने के जोर-जोर से बचाव-बचाव की आवाज निकालने लगते हैं। डूबते लोगों की मदद की पुकार सुनकर पलक झपकते ही निरीक्षक दीपक मण्डल के नेतृत्व में एन.डी.आर.एफ. 11वीं बटालियन के जवान मोटरबोट पर सवार होकर नदी के बीच पहुंच गये और लाइफब्वाय को पानी में फेंककर डूबते हुए लोगों को मोटरबोट में सवार कर उन्हें सुरक्षित नदी के किनारे लेकर आये। नदी से रेस्क्यू किये गये लोगों को तत्काल स्ट्रेचर पर लेटा कर मेडिकल कैम्प में लाया गया जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा बचाये गये लोगों की जांच व प्राथमिक उपचार कर उन्हें स्ट्रेचर के सहारे ही पास खड़ी एम्बुलेन्स पर सवार कराया। जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेन्स पर मौजूद चिकित्सकों ने भी तत्काल पीड़ित व्यक्तियों को साथ लेकर चिकित्सालय की ओर रवाना हो गये। इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी महसी अश्वनी पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौजूद ग्रामवासियों को बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात् बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पाण्डेय, एआरटीओ प्रवर्तन ओ.पी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, खण्ड विकास अधिकारी महसी हेमन्त यादव, तहसीलदार विकास कुमार, कमाण्डेन्ट ताज रसूल, थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें