ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

नन्द के आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की : धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 29, 2025

बहराइच। महाराज सुहेलदेव की वीरभूमि नगर स्थित श्री सिद्धनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र में चल रहे साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस में व्यास पीठ पर विराजमान श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी रवि गिरी महाराज के मुखारविंद से श्री रामोपख्यान का बड़ा ही अद्भुत रूप से वर्णन किया गया। जहाँ महामण्डलेश्वर ने कहा हम सब अवध के वासी हैं जहाँ श्री राम इस देश के आदर्श हैं। श्री राम जी का जीवन हमें साहस, त्याग, समर्पण, मर्यादा, साहस, संस्कृति की प्रेरणा प्रदान करता है। जहाँ सुबह से ही मठ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उत्सव का माहौल रहा। महंत जी ने भागवत के दशम स्कंध में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जहाँ व्यास जी के साथ साथ श्रोता भी हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे लगा रहा थे। व्यास जी ने व्यास पीठ से ही सभी को टॉफी, खिलौना इत्यादि वस्तुयें वितरण की। श्री कृष्ण का अवतरण केवल एक एतिहासिक घटना भी अपितु अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक बताया गया है। जब भी पाप और अत्याचार बढ़ता है परमात्मा किसी ना किसी रूप में अवतार लेते हैं। जहाँ शनिवार की कथा में पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह ने सपरिवार कथा श्रवण कर महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें