ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

दूकानदारों के अतिक्रमण से ग्राहकों का निकलना दूभर : दूकान से बाहर तक सामान लगा कर बैठते हैं दुकानदार

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

महसी, बहराइच। तहसील मुख्यालय महसी से बमुश्किल पाँच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कस्बा महराजगंज में स्थायी दूकानदारों ने दोनों तरफ से इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। दूकानदार दूकान से बाहर तक सामान लगा कर बैठते हैं। एक नहीं बल्कि हर दिन का यही हाल है। बाजार के भीतरी हिस्से का तो और भी बुरा हाल है। लगभग आधी रोड तक कब्जा जमाये बैठे विशेष रूप से किराना, सब्जी, फुटवियर, फल, मीठा आदि से संबंधित ऐसे लोग ऐसा करने से मना करने पर झगडा करने पर उतारू हो जाते हैं। बाजार के दक्षिणी हिस्से में महसी-बहराइच संपर्क मार्ग पर भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। ऐसे में दीपावली, होली, ईद, नवरात्री जैसे बड़े पर्वों पर आसपास के ग्रामीण इलाकों से खरीदारी करने आने वाली खासकर महिलाओं को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। क्योकि व्यवसायिक नजरिये से क्षेत्र में कस्बा महराजगंज का एक अलग व महत्वपूर्ण स्थान है। शादी-विवाह में ज्वैलरी से लेकर फूल व तांबे के पात्र, बेड-बक्सा आदि की खरीदारी करने लोग ज्यादातर यहीं आते हैं। कई बार तो सामान लगाने को लेकर दूकानदारों के आपस में ही तू-तू मैं-मैं हो जाती है, परंतु क्षेत्रीय प्रशासन कभी भी इस ओर ध्यान नहीं देता। यही कारण है कि विस्तारवादी सोंच रखने वाले ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें