ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

शिक्षामित्रों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन : शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 5, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा के नेतृत्व में जनपद के शिक्षामित्रों ने शिक्षक दिवस पर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। शिक्षामित्रों ने बताया कि वे प्राथमिक विद्यालयों में विगत 25 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। सभी शिक्षामित्र स्नातक व बीटीसी उत्तीर्ण है जबकि अधिकांश शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण है जिन्हें शिक्षामित्रों को वर्ष 2017 से मात्र दस हजार रुपये मानदेय प्राप्त हो रहा है। महंगाई के इस दौर में यह राशि परिवार के भरण-पोषण के लिए बेहद अपर्याप्त है, जिसके चलते शिक्षामित्र आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। कई शिक्षामित्र मजबूरीवश आत्महत्या जैसे कदम तक उठा चुके हैं। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर समिति की सिफारिशें लागू नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री राहुल पांडे, प्रभारी जिला अध्यक्ष रिजवान अली, ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद यादव, प्रवीण तिवारी सहित भारी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें