ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

शौच गई दिव्यांग महिला की तालाब में डूबकर मौत : पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 7, 2025

महसी, बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के चांदपारा निवासी एक दिव्यांग महिला की तालाब डूबकर मौत हो गई। बुधवार शाम को चांदपारा निवासी कन्ना पुत्री बाबादीन उम्र करीब 35 वर्ष शौच के लिए गई थी। घर के समीप एक गहरा गड्ढा था जिसमें शौच के लिए गई थी। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। जब तक ग्रामीण दौड़ते तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

बौंडी, बहराइच। कस्बे में गुरुवार की सुबह विवाहिता पूजा 26 वर्ष का शव उसके ही कक्ष में फंदे से लटकता पाया गया। हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन गांव की निवासी मृतका के चाचा संकटा सिंह ने बताया कि पूजा का विवाह छह वर्ष पूर्व बौंडी गांव के विजय सिंह के पुत्र दिलीप सिंह के साथ संपन्न हुआ था। किंतु मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। नायब तहसीलदार महसी सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष टी.एन.मौर्य, उप निरीक्षक गुलाब यादव और देवेंद्र सिंह कुंवर ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आरंभ की। फोरेंसिक दल ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, किंतु तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जाएगी। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें