ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने की जनसुनवाई : महिला बन्दियों को वितरित किया शाल व बच्चों को बांटे वस्त्र

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

बहराइच। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान ने 02 दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान वृहस्पतिवार को जिला कारागार का भ्रमण कर कारागार के चिकित्सालय का निरीक्षण बन्दियों के लिए उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी की। अध्यक्ष ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए निरूद्ध महिलाओं को शाल तथा उनके साथ रहे रहे बच्चों को वस्त्र का वितरण किया। कारागार के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष डॉ. चौहान ने पौध रोपण भी किया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर अंकित कुमार व डॉ. अनिल वर्मा मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिया कि कि दहेज़ उत्पीड़न/दहेज हत्या तथा महिला हिंसा से सम्बन्धित मामलों में तत्काल विधिक कार्यवाही की जाय। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महिला कल्याणार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सभी अर्ह महिलाओं को आच्छादित भी किया जाय। अध्यक्ष ने सम्बन्धित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें