ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: शहीदे आजम भगत सिंह का 117वां जन्म दिवस मनाया गया

सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके क्रांतिकारी विचारों के योगदान पर की चर्चा
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह का 117वां जन्म दिवस मनाया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके क्रांतिकारी विचारों के योगदान पर चर्चा की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि भगतसिंह का जन्म पश्चिमी पंजाब जो अब पाकिस्तान में है, के बंगा गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गुलाम देश की आजादी के लिए अपनी जवानी तथा सम्पूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम लिख दिया। संगठन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह के बाद पूरे देश के नौजवान उद्वेलित हुए और उन्होंने क्रांति का रास्ता अख्तियार किया। अंत में सेनानी उत्तराधिकारियों ने कहा कि भगत सिंह हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके क्रांतिकारी विचार आज भी उतने प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में उमेश पाण्डेय, रामरूप मिश्र एडवोकेट, रवि जायसवाल, राजीव मिश्र, सूफियान अली सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें