ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो गिरफ्तार : शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 6, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त कैलाश पथरकट्ट पुत्र मेवालाल व राजू कुच बंधिया पुत्र परसु निवासीगण पथरकट मोहल्ला, पुरानी बाजार बाबागंज, थाना रुपईडीहा को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न कर अवैध आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आबकारी एवं शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उप निरीक्षक शिवेश कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षी अर्जुन प्रसाद मौर्य, आरक्षी भीम यादव व सत्यम सोनी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें