ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चोरी की पांच बाइके बरामद, चार गिरफ्तार : पकड़े गए चोरों के विरूद्ध थाना रिसिया व जनपद बाराबंकी के थाना मसौली में कई मुकदमें दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 5, 2025

बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ चार अभियुक्तों को बीती रात्रि नरसिंह डीहा से बहुबुलिया मार्ग पर समय करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों की पहचान इमरान अहमद पुत्र मो.यासीन निवासी ग्राम कटघरा भगवानपुर थाना रिसिया, हलीम उर्फ भूरे पुत्र सलीम खां निवासी डिहवा थाना रिसिया, रामकुमार पाठक पुत्र पुत्तुलाल निवासी डिहवा थाना रिसिया व बीरबल उर्फ बल्ली पुत्र राम फेरन निवासी कटिलिया थाना रिसिया के रूप में की गई। स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 161/25,162/25,163/25 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गयी मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु टीम गठित कर शनिवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी मोटर साईकिलो को 04 नफर अभि.गण के साथ कुल 05 अदद मोटर साईकिलो के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध थाना रिसिया व जनपद बाराबंकी के थाना मसौली में पूर्व में कई मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारकर्ता टीम में थानाध्यक्ष मदन लाल, उ.नि.बिहारी सिंह यादव, उ.नि.ओमशंकर गुप्ता, उ.नि.रघुवीर गौतम, उ.नि.शैलेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी धिरेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र कुमार, धर्मदेव यादव, इकबाल अहमद, सर्वजीत यादव, जितेन्द्र कुमार, का.विजय कुमार, का. शुभम वर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें