ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं : कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 12, 2025

रुपईडीहा/महसी, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों की विभिन्न शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने की। समाधान दिवस के दौरान पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि अन्य शिकायतों को आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हर शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और त्वरित कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि थाना समाधान दिवस प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को फरियादी अपनी शिकायतें लेकर सीधे पुलिस अधिकारियों से मिलते हैं। वहीं हरदी थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा 2 राजस्व व 1 पुलिस सहित कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन्हें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित कर्मियों को सौंप दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार यादव, लेखपाल मूलचंद पांडेय, अर्चना सिंह, विजय कुमार, लल्लू राम, उदय प्रताप, छोटे लाल, आरक्षी साबिर हुसैन, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रेश यादव आदि के अतिरिक्त राजस्वकर्मी, पुलिसकर्मी व फरियादी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें