सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई : उपहार स्वरूप श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर किया विदा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 31, 2025
बहराइच। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस लाइन सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए उप निरीक्षक काशीनाथ सिंह अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा उप निरीक्षक काशीनाथ सिंह को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व सेवानिवृत्तकर्मी के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन