ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

आशा बहु एवं आशा संगिनी के मानदेय को शीघ्र दिलाया जायें : राज्यपाल को पत्र भेजकर भुगतान दिलाये जाने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 6, 2025

बहराइच। आशा बहुओं एवं आशा संगिनी फैसीलिटेटर को समान कार्य वेतन एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर समस्त लंबित भुगतान को शीघ्र दिलाए जाने के सन्दर्भ में गुरूवार को कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा महामहिम राज्यपाल को पत्र भेजकर गंभीरता से विचार करते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि आशा बहुओं को निश्चित मानदेय दिलाकर उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर सभी लंबित भुगतान को अतिशीघ्र दिया जाए। कम पैसा और मेहनत ज्यादा जैसी दयनीय स्थिति ने भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उनका स्वयं एवं उनके परिजनों का जीविकोपार्जन अत्यंत खतरे में है। महिला नेत्री ललिता देवी ने कहा कि यदि पंद्रह दिन के भीतर उपरोक्त मांगों पर कार्यवाही सुनिश्चित कर मांगे पूरी न हुई तो आगामी 19 नवम्बर को वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाएं विधानसभा लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के लिए विवश होकर अपनी नारी शक्ति का परिचय देंगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आशा बहुओं की जायज मांगों पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह, विजय पोरवाल, सेवादल के अध्यक्ष विष्णु यादव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्लाम अली, महिला नेत्री लक्ष्मी देवी, मलखा देवी, तबस्सुम बेगम, सुनीता तिवारी, शिवनन्दन गिरि राजकुमारी, श्री देवी वर्मा, पूनम मिश्रा, संतोष कुमारी सहित कई लोगों ने समर्थन किया है। उनके हर संघर्ष में शामिल होकर हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें