ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कारगिल के शहीदों को याद कर उनके परिजनों को किया सम्मानित : कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर एक संगोष्ठी करके मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) कमलेश मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी ने किया। कार्यक्रम का समापन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए किया। मुख्य अतिथि द्वारा शहीद उद्यान में शहीद शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। सरदार वल्लभभाई पटेल व पंडित भगवान दिन मिश्र व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उद्यान परिसर में पौधरोपण करके भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पंडित दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि ने किया। जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण किया गया। तत्पश्चात जिला मंत्री भाजपा डॉक्टर डिंपल जैन व हेमा निगम व रंजीता श्रीवास्तव के द्वारा वंदे मातरम गीत उपस्थित सभी लोगों के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि युद्ध 3 मई को भारत के जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले से शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ था। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के विषय में विस्तृत जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया। शहीद बलिकरन के पुत्र सुनील सिंह निवासी त्रिकोलिया कैसरगंज को माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अरुण कुमार त्रिपाठी निवासी रोहिणीभारी पयागपुर के भाई अशोक त्रिपाठी को पुष्प माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, उमाशंकर तिवारी, राहुल राय, सुषमा चौधरी, महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र, मनीष आर्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगण, सभासदगण सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें