ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बिना पंजीकरण चल रहे दो पैथोलाजी सेंटर सीज : जांच टीम को देख लैब बंद कर पैथोलॉजी संचालक भाग खड़े हुए

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 1, 2025

जरवलरोड, बहराइच। शनिवार को जरवल के मुस्तफाबाद में जांच टीम को देखकर लैब बंद करके पैथोलॉजी संचालक भाग खड़े हुए। टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे दो पैथोलॉजी सेंटरों को सीज कर दिया है। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा के नेतृत्व में एक जांच टीम जरवल के सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंची। टीम ने सीएचसी के आसपास चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों व डायग्नोसिस सेंटरों की जांच शुरू की। टीम को देखकर कई पैथोलॉजी संचालक लैब व कलेक्शन सेंटर बंद कर भाग खड़े हुए। टीम ने सीएचसी गेट के पास चरक व डिवाइन नाम से बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी सेंटरों को सीज कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा ने बताया कि मौके से दोनों के संचालक लैब बंद करके फरार हो गए थे। दोनो का विभाग में पंजीकरण नहीं है। कार्रवाई नोटिस चस्पा करते हुए दोनो को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें