ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: डीजे पर युवतियों को नाचता देख साथ में नाचने लगे युवक

विरोध पर हुई मारपीट में महिला समेत तीन घायल
बहराइच। गांव में घर के बाहर डीजे पर नाच रही युवतियों के साथ कुछ लड़कों ने पहुंचकर नाचना शुरू कर दिया। जिस पर सभी ने विरोध जताया। जिसके चलते युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला गर्भवती बतायी जा रही है। थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत तेजवापुर होली के दिन की है। जहां गांव के रोहित के यहां होली पर डीजे बज रहा था। रोहित के घर की युवतियां भी डीजे पर नाच रही थी। तभी पड़ोसी गांव के युवक रास्ते से गुजर रहे थे। युवतियों को नाचता देख रास्तें से गुजर रहे युवक भी उनके साथ नाचना शुरू कर दिया। घर वालों ने विरोध कर युवकों को वहां से भगा दिया और शिकायत लेकर जब युवकों के घर पहुंचे तो युवकों के परिजनांे ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी पिटाई कर दी। पिटाई के चलते रोहित, मालती देवी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बी.के.मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें