प्रमुख सचिव ने किया कतर्नियाघाट का भ्रमण : बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 13, 2026
बहराइच। प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश ’वी. हेकाली झिमोमी’ ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ’अनुराधा वेमुरी’ के साथ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का भ्रमण किया। नावघाट स्थित प्रकृति व्याख्यान केन्द्र में देवीपाटन मण्डल के वन प्रभागों की समीक्षा के बाद ईको अवेरनेस सेन्टर में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। इसके बाद थारू बाहुल्य गांव ’बिशुनापुर’ पहुंचकर महिला स्वयं सहायता समूहों के जूट व हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया एवं ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमुख सचिव व प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम विशुनापुर ईको विकास समिति के ’पांच वर्षीय माइक्रोप्लान’ का विमोचन किया। बाघ मित्रों व गज मित्रों से संवाद कर मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती झिमोमी ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता जरूरी है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के ’दबीर हसन’ ने बताया कि ईको विकास समिति योजना से स्थानीय समुदाय की जैव विविधता संरक्षण में भागीदारी बढ़ रही है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ’डॉ. एच. राजामोहन’ ने कहा कि समुदाय आधारित प्रबंधन से वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है।
प्रमुख सचिव ने ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत रोपित किया पौध
बहराइच। प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश वी. हेकाली झिमोमी नें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वेमुरी के साथ शुक्रवार शाम बहराइच वन प्रभाग के बहराइच रेन्ज में स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि निरीक्षण कर मौके पर मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुंदरेशा से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव श्रीमती झिमोमी ने अन्य अधिकारियों के साथ मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुसार ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौध का रोपण भी किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वेमुरी, देवीपाटन मण्डल के वन संरक्षक डॉ. सेम्मारन एम, बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन