ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: वन विभाग के पिजरे में कैद हुआ दूसरा तेंदुआ

सुजौली में पकड़ा गया दूसरा तेंदुआ
रिहाइसी इलाके में था तेंदुए का आतंक
अब तक आधा दर्जन ग्रामीणों व कई मवेशियों का कर चुका था शिकार
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के आबादी से वन विभाग ने इस महीने दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। वन विभाग की इस कार्यवाही से लोगों ने राहत की सांस ली है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में कई लोगों के घायल होने व कई मवेशियों के शिकार होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर के निर्देश पर वन महकमा एक्टिव मोड पर आया गया और पिछले 20 दिनों में दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। बता दें कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो दिन पहले अयोध्या पुरवा गांव में पिंजरा लगाया गया था। जिसमें बीती रात करीब 1 बजे तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम ने रात को ही रेंजर रोहित कुमार के नेतृत्व में पिंजरे को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर रेंज कार्यलय सुजौली ले गए। जहां से अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की बात कही गयी है। बता दें कि तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें