ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

डूबे युवक की तलाश में जुटे एनडीआरएफ व गोताखोर पर नहीं मिला शव : डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

जरवलरोड, बहराइच। घाघरा में डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। एनडीआरफ टीम व खोतागोर सुबह से ही नदी में सर्च अभियान में जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। शुक्रवार को जरवलरोड थाना सीमा क्षेत्र के जिला बाराबंकी के ग्राम पारा मांझा टेपरा गांव निवासी 18 वर्षीय विवेक पुत्र राम मूरत गांव के अपने साथी 17 वर्षीय दिलीप पुत्र मनोहर के साथ शुक्रवार दोपहर खेतों में धान काटने गया था। धान काटने के बाद दोनों घाघरा नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में डूबने लगें। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर दिलीप को बचा लिया जबकि विवेक गहरे पानी में डूब गया उसका कुछ पता नहीं चल सका था। सूचना पर घटनास्थल पहुंची जरवलरोड पुलिस ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हुआ। घटना के दूसरे दिन सुबह से ही एनडीआरफ टीम व गोतागोर युवक की तलाश में जुटे है लेकिन देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। वही युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एनडीआरफ टीम व स्थानीय गोताखोर विवेक की तलाश कर रहे हैं। नदी में जाल भी डाला जा रहा है। नदी बहाव वाले पड़ोसी जिलों के विभिन्न थानों में भी युवक के संबंध में सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें