ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया भेड़िया : खेतों और जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश जारी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 13, 2025

बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के नया लोधनपुरवा गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम जाह्नवी को एक भेड़िया उठा ले गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन जंगली जानवर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। संतोष की तीन वर्षीय बेटी जाह्नवी घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक एक जंगली जानवर (संभावित भेड़िया) आया और बच्ची को जबड़े में दबाकर खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह गन्ने के खेतों में ओझल हो गया। सूचना मिलने पर कैसरगंज रेंजर ओमकार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खेतों और जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से तलाशी ली जा रही है। ग्रामीणों ने खेतों में बड़े पंजों के निशान मिलने की जानकारी दी है, जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह तेंदुआ भी हो सकता है। रेंजर ओमकार यादव ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे भृगुपुरवा इलाके में भेड़िया दिखाई दिया था। जिसे भगाने के लिए वन विभाग की टीम ने फायरिंग की थी, लेकिन वह भाग गया। कुछ घंटे बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि टीम मौके पर डटी है और ड्रोन की मदद से तलाशी जारी है। आसपास के गांवों में लोगों से अपील की गई है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्क रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें