ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

मतदाता सूची को अद्यतन करने में गंभीरता से काम करें बीएलओ : बीएलओ की बैठक में एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 9, 2025

कैसरगंज, बहराइच। तहसील सभागार मे मंगलवार को कैसरगंज क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कैसरगंज तहसील के उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बैठक मे बीएलओ से संवाद स्थापित करते हुए उनके क्षेत्रों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कुछ चिन्हित बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश भी दिए। बीएलओ की मीटिंग मे उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बीएलओ को निर्देशित किया की अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करे। किसी भी हालत मे शिथिलता बर्दास्त नहीं किया जायेगा और इस बात का विशेष ध्यान रखे की 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए और जो मतदाता की मृत्यु या बाहर चले गये उनका नाम मतदाता सूची से अवश्य काट दे। एसडीओ ने साफ तौर पर कहा कि सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन करने की दिशा में गंभीरता से काम करना होगा। बैठक मे तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, राजस्व विभाग के सभीकर्मी सहित बीएलओ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें